फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म, आज से शुरू होंगे स्कूल

विज्ञापन
राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बाल मंडी का स्कूल परिसर जहां से घास और झाड़ियों को हटाकर साफ क
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधनों ने मैदान और परिसर में उगी घास और झाड़ियों को हटाया, भवन को भी साफ किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। जिले के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में बरसात के अवकाश खत्म होने के बाद मंगलवार यानी आज से स्कूल शुरू हो रहे हैं। इस बीच शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधकों को आदेश दिए थे कि स्कूल खुलने से पहले परिसरों और कमरों की सफाई की जाए। इसके अलावा मैदान में उगी घास और झाड़ियों को भी हटाने के आदेश दिए थे।
अधिकतर स्कूल प्रबधनों ने अपने स्कूलों में उगी घास और झाड़ियों को हटा दिया है और स्कूल भवन और कमरों की सफाई कर दी है। इसके अलावा डेस्क और अन्य जरूरी सामग्री की भी सफाई की गई है। सोमवार को जिले के कई स्कूलों में इस तरह से कर्मचारियों को स्कूलों में सफाई करते हुए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 1600 से अधिक प्राइमरी स्कूल, 154 हाई स्कूल और 324 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं हैं। इनमें प्री प्राइमरी से लेकर जमा दो तक हजारों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बरसात के चलते स्कूल परिसरों में घास और झाड़ियां उग जाती हैं। वहीं, अधिक बरसात से कई बार स्कूलों में पानी भी आ जाता है। ऐसी स्थिति में छात्र-छात्राओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए अवकाश से पहले सफाई की जाती है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक मंडी सुशील कुमार ने कहा कि सभी स्कूलों को अवकाश खत्म होने से पहले ही सफाई के आदेश जारी किए गए हैं।

राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बाल मंडी का स्कूल परिसर जहां से घास और झाड़ियों को हटाकर साफ क

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें