फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गहरी में पाइपलाइन उखाड़ने वालों पर की जाए सख्त कार्रवाई

Mon, 05 Aug 2024 07:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और जल शक्ति मंत्री से उठाई कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


कहा, तीन माह के बाद भी नहीं जोड़ी जा रही है उखाड़ी गई पाइपलाइन
संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। कोटली के गहरी गांव में जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों के सामने ही पाइपलाइन को तोड़ने के मामले में तीन माह बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और जल शक्ति मंत्री से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है और पाइप को जोड़ने के लिए आदेश देने की मांग की है।
विज्ञापन

गहरी गांव के ग्रामीणों में दुनी चंद, रमेश चंद, धारी राम, मोहन सिंह, लााल सिंह, विशाल, ओम प्रकाश, दवारकू देवी, चंपा देवी, कश्मीर सिंह, वनीता देवी, रोशनी देवी आदि ने बताया कि उन्हाेंने इस बारे में उपायुक्त को भी शिकायत की, मगर अभी तक कुछ भी नहीं हो पाया है। बताया कि तीन माह पहले गांव गहरी के लिए गांव घरवान से नई पाइपलाइन डाली गई थी और इस पाइपलाइन को ठेकेदार की ओर से विभाग को हैंडओवर कर दिया गया था। विभाग की ओर से इस पाइपलाइन में पानी की सप्लाई भी सुचारु रूप से चला दी गई थी, लेकिन घरवान में पांच पाइपों को विभाग के कर्मचारियों के सामने ही कुछ लोगों ने तोड़ कर फेंक दिया, जिससे गांव के लिए पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। बाद में विभाग ने पुरानी पाइपलाइन से ही सप्लाई दे दी मगर नई पाइपलाइन को अभी तक नहीं जोड़ा गया। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि पाइप लाइन को जोड़ा जाए और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस बारे में जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र ने कहा कि मामले में जमीनी विवाद के चलते पाइप लाइन नहीं जोड़ी जा रही है। मामला हल होते ही तुरंत पाइप लाइन को जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें