जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर से चोरी स्कूटी को पुलिस ने पठानकोट से बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इससे पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी की पहचान अजय कुमार निवासी छोटा दौलतपुर (ढाकी) पठानकोट के रूप में हुई है।
जोगिंद्रनगर बस अड्डे के नजदीक कारोबारी अमित शर्मा की स्कूटी 11 जनवरी को चोरी हुई थी। मामले की जांच कर रहे एएसआई अर्जुन राणा, मुख्य आरक्षी मनवीर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल से आरोपी तक पहुंचने में मदद मिली।
आरोपी की लोकेशन मिलने पर उसे पठानकोट से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है। कहा कि पुलिस ने चोरी स्कूटी को भी बरामद कर लिया है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने कहा कि स्कूटी चोरी मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद चोरी मामले में शामिल अन्य लोगों को भी पकड़ लिया जाएगा। संवाद