दुर्गापुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम मुख्यातिथि के साथ।
- फोटो : Mandi
रिवालसर (मंडी)। नैणा स्पोर्ट्स क्लब दुर्गापुर की ओर से आयोजित चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। इस अवसर पर स्थानीय निवासी महेंद्र राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेताओं को इनाम देकर पुरस्कृत किया। स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान हरीश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 30 टीमों ने भाग लिया।
फाइनल मुकाबला नैणा स्पोर्ट्स क्लब दुर्गापुर और फिजा क्लब दुर्गापुर के मध्य खेला गया। इसमें नैणा स्पोर्ट्स क्लब ने फिजा क्लब को हरा कर विजेता का खिताब हासिल किया। मुख्यातिथि महेंद्र राणा ने विजेता टीम को 15 हजार एवं ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 7100 रुपये एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में विक्की शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स क्लब के नरेश राणा, राज शर्मा, सतीश, चेतन और स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद