वाहन की टक्कर से दो युवक घायल
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर एक वाहन ने दो युवकों को टक्कर मार कर घायल कर दिया। घायलों का उपचार अस्पताल में करवाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना सुंदरनगर में दर्ज कराई प्राथमिकी में रमेश कुमार (20) निवासी हराबाग डाकघर सिहली ने कहा है कि शनिवार शाम को जब वह अपने मित्र चमन लाल के साथ पैदल घर जा रहा था तो एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी कमलकांत ने बताया कि दोनों घायलों का उपचार यहां के नागरिक अस्पताल में करवाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद