फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारी देवी, कमरुनाग में बर्फबारी जोगिंद्रनगर में हो गया ब्लैकआउट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर/जोगिंद्रनगर/मंडी। जिले की ऊंची चोटी शिकारी देवी और कमरुनाग में सीजन की पहली बर्फबारी से समूचा जिला ठंड की चपेट में आ गया है। रविवार को बर्फबारी होने से देव समाज और पर्यटकों में खुशी की लहर है। शनिवार रात से बारिश और तेज हवाएं चलने से करीब एक घंटे तक ब्लैकआउट हो गया। उसके बाद बोर्ड ने बिजली बहाल कर दी।
विज्ञापन

सुबह से आसमान में बादल उमड़ने और ठंड का प्रकोप बढ़ने से दोपहर बाद धार्मिक स्थलों में बर्फ के फाहे गिरे। सीजन की पहली बर्फबारी होने से किसानों, बागवानों और पर्यटकों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग ने रविवार को अलर्ट जारी किया था।
कमरुनाग देवता के कटवाल भीष्म ठाकुर ने बताया कि कमरुनाग में हल्की बर्फबारी हुई है। एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि शिकारी देवी में हल्की बर्फबारी हुई है। इस बार ठंड पहले होने से सर्दी अधिक होने की संभावना जताई जा रही है। अक्तूबर माह में बर्फबारी होने से इस साल कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें