फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लडभड़ोल में युवक को सांप ने डसा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत ममाण-बनांदर के गांव सैंठी में बुधवार रात को घर में सोए एक युवक को सांप ने डस लिया। उसे 108 की मदद से नागरिक अस्पताल बैजनाथ पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सैंठी निवासी 17 वर्षीय युवक हिमांशु पुत्र ओंकार बुधवार को अपने घर पर सो रहा था। रात्रि करीब 1 बजे के करीब अचानक उसको सांप हाथ में डस लिया। इसी दौरान सांप ने दूसरे हाथ में भी डस लिया।
काटने का आभास होने पर युवक ने लाइट जलाई तो कमरे में सांप दिखा। युवक ने तुरंत परिजनों को घटना की जानकारी दी। युवक के फूफा जापान सिंह ने बताया कि हिमांशु को आईसीयू में भर्ती किया गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें