सरकाघाट कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान विजेता धावक मुख्यातिथि व अध्यापक
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज प्राचार्य रिखी राम कौंडल की अध्यक्षता में किया गया। शारीरिक शिक्षा विभाग के सह आचार्य डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में शॉटपुट पुरुष वर्ग में नवीन पहले, दिनेश दूसरे और निक्षय तीसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में ज्योत्सना पहले, प्रियंका दूसरे और मुस्कान तीसरे स्थान पर रहीं। महिला वर्ग में लंबी कूद में शिवानी पहले, खुशी दूसरे और निकिता तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अतुल पहले, कपिल देव दूसरे और अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में अंकिता पहले, प्रीति दूसरे और शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं।
महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ में साक्षी प्रथम, निकिता द्वितीय और कंगना तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रजत प्रथम, दिनेश दूसरे और कपिल देव तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की ऊंची कूद में शिवा प्रथम, साक्षी दूसरे और निकिता ने तीसरा स्थान पाया। पुरुष वर्ग में नवीन पहले, शिवांश दूसरे और दिनेश तीसरे स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रजत पहले, दिनेश दूसरे और अमन तीसरे स्थान पर रहे। मुख्यातिथि ने सभी विजेताओं को स्मृतिचिह्न भेंट कर पुरस्कृत किया। संवाद