फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एकल अभिनय में अक्षिता ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर में मंगलवार को कला एवं रंगोत्सव आयोजित किया। विद्यार्थियों ने लोक नृत्य, एकल अभिनय, कहानी वाचन, वाद्य यंत्र वादन, एकल गीत, मेहंदी, एकांकी और रंगोली आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रधानाचार्य खजान सिंह ठाकुर ने बताया कि रंगोत्सव और कला उत्सव में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन

एकल अभिनय में अक्षिता, लोकनृत्य में तानिया एवं समूह, कहानी वाचन में अन्वी और रिद्धि वर्मा, वाद्ययंत्र वादन में अनुष्का शर्मा अव्वल रहे। एकल गीत में अनामिका और हर्षिता, एकांकी में सुमन एवं साथी कलाकार, रंगोली में अंकिता, नव्या, सुलेख में अलीशा भट्ट, चित्रकला में तनीषा ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य ने सभी विजेताओं को स्मृतिचिह्न भेंंट कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें