फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉस कंट्री स्पर्धा में शिवम, अनीता रहे प्रथम

विज्ञापन
मंडी के पड्डल मैदान में क्रॉस कंट्री स्पर्धा में भाग लेते वल्लभ कॉलेज के विद्यार्थी। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वल्लभ कॉलेज मंडी ने शनिवार को पड्डल मैदान में 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री स्पर्धा का आयोजन किया। इसमें जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी नरेश ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

क्रॉस कंट्री पुरुष वर्ग में मंडी कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के छात्र शिवम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र कृष्णा कुमार दूसरे और बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र सतीश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
महिला वर्ग में एमए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अनीता ने प्रथम, सोनिया ठाकुर ने द्वितीय और कनुप्रिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। शोभा, मनीषा कुमारी, सरिता, राजकुमारी, प्रियंका, चंपा, कौशाली, सतीश कुमार, आशुतोष पटियाल, चेतन ठाकुर, जिनेश, चंदन कुमार, निटू, राहुल अत्री और आकाश वर्मा ने भी दौड़ में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। यह आयोजन कॉलेज प्राचार्य डॉ. वाईपी शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। मीडिया समन्वयक सहायक प्रो. डॉ. चमन ने यह जानकारी दी।
इस मौके पर प्रो. डॉ. सुनील सेन, पीटीए के अध्यक्ष प्रो. बलवंत ठाकुर, महासचिव प्रो. बलदेव वर्मा, महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. संतोष कपूर (सेवानिवृत्त), क्रॉस कंट्री स्पर्धा के समन्वयक प्रो. सीमा बावा, प्रो. दायक राम ठाकुर, स्पोर्ट्स एडवायजरी कमेटी के समन्वयक प्रो. रविंद्र कुमार, मेजर डॉ. चेतन सिंह राणा, प्रो. हेमराज, प्रो. सूरजमणी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें