फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकाघाट कॉलेज के छह छात्रों का डॉ. रेड्डी संस्थान में चयन

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में आयोजित साक्षात्कार में भाग लेते विद्यार्थी। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट के छह विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ रोजगार का बेहतर अवसर मिला है। महाविद्यालय में डॉ. रेड्डी हैदराबाद ग्रुप ने साक्षात्कार आयोजित करवाया। इसमें बीएससी प्रथम वर्ष के 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इनमें 6 विद्यार्थियों का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को 6 माह का प्रशिक्षण बद्दी स्थित डॉ. रेड्डीज संस्थान में दिया जाएगा। विद्यार्थियों को कंपनी के खर्चे पर चितकारा विश्वविद्यालय की ओर से बीटेक फार्मा की पढ़ाई करवाई जाएगी।
पढ़ाई के साथ वेतन तथा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। प्राचार्य डॉ. रिखी राम कौंडल ने विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर डॉ. रेड्डीज लैब के एचआर प्रबंधक सचिन शर्मा तथा संयोजक डॉ. महेंद्र कुमार गुलेरिया, रेखा कुमारी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. शबनम शर्मा, संतोष शर्मा, डॉ. सुनील कुमार राव आदि प्राध्यापक भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें