फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग में दो युवकों से चिट्टा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग में दो युवकों से 6.4 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

करसोग से चार किलोमीटर दूर मतेहल (डिब) के समीप एक पिकअप को जांच के लिए रोका। इस पर चालक हड़बड़ा कर गाड़ी से उतरकर भागने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान 6.4 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। इनकी पहचान पिकअप चालक टीकम सिंह गांव लठेहरी भंथल और भवनीश गांव क्यारगी (करसोग) के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी करसोग श्याम लाल शर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस टीम ने पिकअप वाहन में बैठे दो युवकों से चिट्टा बरामद किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें