फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी और चौहारघाटी में बारिश, मौसम ठंडा, फसल को मिली संजीवनी

विज्ञापन
मंडी में हुई लगी बारिश के दौरान छाता लेकर जाते लोग संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
द्रंग (मंडी)। जिला मुख्यालय मंडी और चौहारघाटी के अधिकांश स्थानों पर बुधवार को आसमान में तेज गर्जना के साथ जमकर बादल बरसे। इससे जहां तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली वहीं गेहूं समेत नकदी फसलों में भी जान आई है।
विज्ञापन

किसान लगभग 2 महीनों से बारिश का इंतजार कर रहे थे। बारिश न होने के कारण एकाएक पारा चढ़ने से किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद होने के कगार पर थी। बारिश होने से फसलों में हल्की जान आई है। किसानों की मानें तो फसलों की जरूरत के हिसाब से बारिश नहीं हुई है।
तपती गर्मी के कारण धनिया, प्याज और लहसुन की नकदी फसलें झुलस गई हैं। वहीं गेहूं की फसल भी सुखी पड़ गई है। किसान बारिश को लेकर चौहारघाटी के आराध्य देव पशाकोट के दरबार में फरियाद लगा रहे थे। बाजारों में व्यापारियों को भी बारिश होने से खास राहत मिली है। धूल के कारण व्यापारियों का साजो सामान खराब हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें