गोहर(मंडी)। सीएम के गृह क्षेत्र सराज में मंगलवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से 26 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है । सड़कों को हुए नुकसान से आधा सराज जिला मुख्यालय से कट गया है। इस कारण दिन भर लोगों को आने जाने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
लोनिवि को लगभग 53 लाख रुपये की चपत लगी है। अवरुद्ध हुए अधिकांश सड़क मार्गों पर पेड़ और ल्हासे गिरे हैं। सड़क मार्गों को बहाल करने में विभाग का अमला युद्धस्तर जुटा हुआ है। जानकारी के अनुसार विभाग ने मंगलवार शाम तक 14 सड़कें आवाजाही के लिए बहाल कर दी हैं, जबकि अन्य सड़कों को खोलने के लिए जुटा गया है।
ये सड़कें रहीं बंद
ल्हासे गिरने से क्षेत्र की लंबाथाच शिल्हीबागी कलहणी, बगस्याड थुनाग वाया रैनगलु, थाच कशौड़, बाखली खोलानाल, कुकलाह बागी, नौन शुधाहोट, सुधरानी थाटा, थाटा समलवास, टिक्की शैटाधार, बेंचरी कांडा, बाली थाची, थाची डडोह, बासन शोमगाड़, थाची डोबर, नारायण गलु शैटाधार, गोहर कांडा, थलौट कलहणी, चौकीधार डोभा, थलौट पंजेहन, बगस्याड शिकावरी, जंजैहली मगरूगला, जंजैहली रायगढ़, भंथल सनारली शंकर देहरा, जंजैहली रायगढ़ शिकारी माता, सेरी काकड़ा धार, बिलागाड़ मगरूगला वाया गागन, मिहाची देयोजी, टपनाली खौली, टपनाली घाट, छतरी गाड़ागुशैणी आवाजाही के लिए बाधित रहे। उधर अधिशासी अभियंता लोनिवि मंडल जंजैहली बलबीर सिंह ठाकुर ने कहा कि बारिश के कारण बाधित हुए सड़क मार्गों में 14 बहाल कर दिए गए हैं, जबकि अन्य पर युद्धस्तर से कार्य किया जा रहा है। जल्द ही बाधित मार्गों बहाल कर दिया जाएगा।