करसोग के बगशाड में बिंद्रा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम मुख्यातिथि और अन्य के साथ
- फोटो : Mandi
करसोग (मंडी)। बगशाड में आयोजित बिंद्रा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब प्रिंस इलेवन ने जीत लिया है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला प्रिंस इलेवन और रॉक स्टार दुरकनू के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रिंस इलेवन की टीम ने आठ ओवरों में 151 रन बनाए।
रॉक स्टार दुरकनू की टीम 87 रनों के स्कोर पर ही ढेर हो गई। प्रिंस इलेवन ने बिंद्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 64 रनों से जीत लिया। प्रिंस इलेवन के लक्की को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 60 रन की पारी खेली। एक विकेट भी चटकाया।
क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में साहित्यकार एवं समाजसेवी घनश्याम सिंह गुलेरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अपनी तरफ से युवक मंडल बगशाड को 11000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। गुलेरिया ने महिला मंडल फलिंडी और महिला मंडल भनौती को भी 1100-1100 रुपये की राशि प्रदान की।
घनश्याम सिंह गुलेरिया ने कहा कि युवाओं के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण है। नशे के दलदल में जाने से बचने के लिए खेल आयोजन होते रहने चाहिए। इस मौके पर मुख्य अतिथि के साथ समाज सेवक हीरामणि भारद्वाज भी उपस्थित रहे। संवाद