फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लारजी परियोजना के जलाशय की प्री-मानसून फ्लशिंग आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटकों और पशुपालकों को नदी किनारे न जाने की दी हिदायत
विज्ञापन

नगवाईं (मंडी)। लारजी पावर स्टेशन के लारजी बांध में जमा गाद की निकासी के लिए 28 जून सुबह 6 बजे से 29 जून सुबह 6 बजे तक सभी बैराज गेट खोले जाएंगे। इस दौरान सुरक्षा मानकों के तहत जलाशय से लगभग 2000 क्यूमेक्स तक पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता अजय ने लारजी से पंडोह बांध तक ब्यास नदी के किनारे रहने वाले लोगों, पर्यटकों और पशुपालकों से अपील की है कि वे इस अवधि में नदी के पास न जाएं और अनावश्यक आवाजाही से बचें। उन्होंने बताया कि इस दौरान लारजी पावर स्टेशन में बिजली उत्पादन पूरी तरह बंद रहेगा। लोगों को सायरन और प्रचार वाहन के माध्यम से भी सतर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें