फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदरोता में पॉलीटेक्नीक कॉलेज, ढलवान को बनाया उपतहसील

विज्ञापन
सरकाघाट में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन करते हुए। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी/सरकाघाट/बलद्वाड़ा (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को जिला मंडी के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में 140 करोड़ रुपये लागत की 12 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इनमें 100 करोड़ की परियोजनाएं सरकाघाट क्षेत्र के बलद्वाड़ा में क्रियान्वित की जाएंगी।
विज्ञापन

भदरोता क्षेत्र के गौंटा में जनसभा में उपतहसील भदरोता में पॉलीटेक्नीक कॉलेज खोलने और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उपतहसील भदरोता के दोहपी में संयुक्त कार्यालय भवन खोलने और गौंटा (भदरोता) में हेलीपैड के निर्माण की घोषणा की।
बलद्वाड़ा में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने ढलवान में उपतहसील खोलने और बलद्वाड़ा को नागरिक अस्पताल बनाने की घोषणा की। राजकीय माध्यमिक पाठशाला कलखर को राजकीय उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलद्वाड़ा को 50 बिस्तर क्षमता वाले नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने, ढलवान में उपतहसील खोलने, पटड़ीघाट पशु औषधालय को पशु अस्पताल के रूप में स्तरोन्नत करने और भांबला में हेलीपैड के निर्माण की घोषणा की।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय बलद्वाड़ा में विज्ञान की कक्षाएं आरंभ करने का एलान किया। लोगों की इस मांग को अमर उजाला ने 27 जुलाई को प्रमुखता से उठाया था। इस अवसर पर विभिन्न व्यक्तियों और संस्थाओं ने मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए चेक भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें