फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालतू कुत्ता और मोबाइल फोन खोलेंगे राज

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में ज्योति की संदिग्ध मौत मामले की जांच करती एसआईटी। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में ज्योति की संदिग्ध मौत का रहस्य पालतू कुत्ते और घटना के दिन क्राइम स्पाट के इर्द गिर्द चलने वाले मोबाइल खोलेंगे। कुत्ते और मोबाइल डाटा पर सीआईडी की जांच फोकस हो गई है। बता दें कि ज्योति के लापता होने के पांच दिन बाद कुत्ता सुरक्षित घर लौट आया था।
विज्ञापन

जिस रास्ते से कुत्ता घर लौटा है, सीआईडी की एसआईटी ने उस रास्ते को कुत्ते की मदद से खंगाला है और गहन जांच कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। कुत्ते के बाल भी तलाशे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ज्योति आठ अगस्त को रात के समय अपने कुत्ते को लेकर लापता हुई थी।
खुद ज्योति के पति ने यह जानकारी पुलिस से साझा की थी। जिस दिन घटना हुई है, उस दिन उस क्षेत्र में किस-किस के मोबाइल आए हैं, इसका डाटा भी रहस्य को सुलझाने में सहायक होगा। उधर, ज्योति की संदिग्ध मौत पर शिमला से जोगिंद्रनगर पहुंची एसआईटी ने बीते तीन दिनों में तीस से अधिक लोगों से गहन पूछताछ की। इनमें ज्योति के माता-पिता, सास-ससुर और नजदीक के रिश्तेदार भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पंचायत के बाशिंदों से पूछताछ जारी है। पुलिस अधीक्षक सीआईडी क्राइम वीरेंद्र कालिया ने कहा कि ज्योति की संदिग्ध मौत में उसके पालतू कुत्ते को आधार बनाकर जांच शुरू की गई। मोबाइल डंप डाटा भी मौत का राज खोलेगा। शुक्रवार को भी घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए गए हैं। सीआईडी की जांच अभी जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें