फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षा की देवी सोलह सुरगणी में हवन

Sun, 04 Dec 2016 09:59 PM IST
मंडी
विज्ञापन
पधर क्षेत्र के वर्षा की देवी सोलह सुरगणी मंदिर में बारिश के लिए मन्नत मांगने पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पधर (मंडी)। वर्षा की देवी सोलह सुरगणी सिलग जंगल टीला में रविवार को हवन किया गया। इस दौरान सिलग के ग्रामीणों ने हार जातर वर्षा की देवी को समर्पित की। किसानों ने माता के दरबार में सामूहिक हाजिरी भरकर वर्षा की मन्नत मांगी। सिलग गांव के किसानों ने रात को मंदिर में पहुंचकर माता का गुणगान किया। मंदिर में रविवार सुबह हवन यज्ञ किया गया। इस दौरान देव खेल भी हुआ।
विज्ञापन


माता सोलह सुरगणी भगवती ने गुर के माध्यम से एक हफ्ते के भीतर वर्षा होने की बात कही। देवी के इस फरमान से किसानों ने राहत की सांस ली है। सोलह सुरगणी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में देव पाईंदल ऋषि सिलग के कारदारों ने भी भाग लिया। इस मौके पर माता के पुजारी राम चंद्र, गुर खेम सिंह ठाकुर, प्रधान देव कमेटी रेवत सिंह ठाकुर, मुख्य बंजतरी रिटायर हवलदार हंस राज ठाकुर, उप प्रधान दुनी चंद,  खजाना राम ठाकुर, प्रभु राम बर्तन भंडारी, निहाल सिंह, जय सिंह सचिव, सुंदर सिंह, केशव राम, इंद्र सिंह, हेम राज, हुकम चंद बोटी, रमेश कुमार, गुरदेव सिंह, प्रकाश पाली, शिव राम पाली, कमला देवी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। प्रधान रेवत सिंह ठाकुर ने बताया कि देव पाईंदल ऋषि पोष प्रथम तारीख से इलाका दूंधा के दो महीने के हार भ्रमण पर जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें