फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के सिपहसलार बने अधिकारी भी चार्जशीट में होंगे शामिल : जयराम

Sat, 03 Dec 2016 10:20 PM IST
मंडी
विज्ञापन
मंडी में प्रेसवार्ता करते विधायक जय राम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सराज के विधायक जयराम ठाकुर ने कहा है कि जिला और उपमंडल स्तर पर कुछ अधिकारियों ने सरकारी कार्यालय को कांग्रेस का दफ्तर बना रखा है। ऐसे अधिकारियों को भाजपा अपनी चार्जशीट में शामिल करेगी। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि कांग्रेस का दौर समाप्त होने वाला है। भाजपा सरकार बनने पर ऐसे अधिकारियों को खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


शनिवार को मंडी में आयोजित प्रेसवार्ता में विधायक जयराम ठाकुर ने कहा कि बालीचौकी पाठशाला के वार्षिक समारोह में नियमों को ताक पर रख कर दोबारा से साइंस भवन का शिलान्यास करने के मामले में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन के खिलाफ केस दर्ज की मांग की है। 27 मई 2012 को पूर्व भाजपा सरकार के समय उन्होंने ही इस भवन का शिलान्यास किया था। विधानसभा में भी इस मामले को उठाया गया था।

स्कूल के वार्षिक समारोह में लोक निर्माण विभाग गोहर के एक्सईएन और स्कूल प्रधानाचार्य की शह पर दोबारा से भवन का शिलान्यास करवाया जा रहा था। जबकि इस बारे में विभाग के मुख्य अभियंता से संपर्क करने पर उन्होंने इस बात को माना कि एक ही हेड के तहत अप्रूवल स्कीम का दोबारा से शिलान्यास नहीं किया जा सकता है। शुक्रवार को जब शिलान्यास पट्टिका का निर्माण किया जा रहा था तो इसकी शिकायत एसएमसी प्रधान संदीप ने प्रधानाचार्य और बालीचौकी पुलिस को भी दी। लेकिन, इस पर पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। बल्कि कांग्रेसियों की शिकायत पर भाजपा समर्थित लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि राजनीति लाभ के लिए सराज क्षेत्र में गलत तरीके से काम नहीं होने दिए जाएंगे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक प्रेम कुमार ठाकुर से मिल कर एसएमसी प्रधान की ओर से दी शिकायत पर केस दर्ज करने को कहा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश सचिव पायल वैद्य, सदर मंडल अध्यक्ष दीपक गुलेरिया, अधिवक्ता नरेंद्र गुलेरिया, पंकज कपूर, अजीत कपूर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें