फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरचौक मेडिकल अस्पताल में रुके 105 मरीजों के ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। कोविड के चलते नेरचौक मेडिकल कॉलेज में सात दिनों तक सामान्य ऑपरेशनों पर रोक लग गई है। सात दिनों तक 105 मरीजों के ऑपरेशन लटक गए हैं। रूटीन में अस्पताल में रोजाना 15 ऑपरेशन किए जाते हैं। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को अब मार्च तक का समय दिया है।
विज्ञापन

मामले कम होने पर सर्जरी, पथरी, ऑर्थो के ऑपरेशन हो सकेंगे। आपातकालीन ऑपरेशन पहले की तरह ही जारी रहेंगे। हादसों में घायल लोगों के भी ऑपरेशन जारी रहेंगे। प्रबंधन ने चिकित्सकों को आदेश दिए हैं कि वे ऑपरेशन की तिथियां न दें। जैसे ही कोरोना के मामले घटेंगे, ऑपरेशन की तिथियां दी जाएंगी।
ऑपरेशन रुकने से कई मरीज आफत में आ गए हैं। जिले के विभिन्न स्थानों से नेरचौक मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के लिए तिथि लेकर इंतजार कर रहे मरीजों को अब चिंता सताने लगी है। फिर से तिथि लेने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. पीएल वर्मा ने कहा कि सरकार के आदेशों के मुताबिक सात दिनों तक सामान्य ऑपरेशन रोक दिए गए हैं। आपातकालीन ऑपरेशन चलते रहेंगे। सरकाघाट निवासी ज्ञान चंद ने कहा कि उनका दो फरवरी को ऑपरेशन होना था, मगर अब यह रुक गया है। उनकी टांग में अधिक दर्द है, कई दिनों के बाद ऑपरेशन की तिथि मिली थी, मगर अब इंतजार करना होगा।
वहीं नाचन क्षेत्र के भक्तराम ने बताया कि उनका पथरी का ऑपरेशन होना था जो अब नहीं हो पाएगा। अब कई दिनों तक उन्हें पेट में उठने वाले दर्द का सामना करना होगा, या फिर निजी अस्पताल जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें