फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 फीसदी लोगों को ही लग पाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में 50 फीसदी लोग कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज से वंचित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में पहली डोज का सौ फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया है। विभाग ने जिले में 11 लाख लोगों को दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। इसमें अब तक साढ़े पांच लाख लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है।
विज्ञापन

साढ़े पांच लाख लोग शेष हैं जिन्हें नवंबर के अंत तक डोज लगा कर निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का स्वास्थ्य विभाग दावा कर रहा है। कोविड की दूसरी डोज में चूक होने का कारण ग्रामीण परिवेश के लोगों की खेती बाड़ी में व्यस्तता बताया जा रहा है।
इसे देखते हुए मंडी जिले में पहली डोज लगवाने के बाद जो लोग दूसरी डोज के लिए आगे नहीं आ रहे हैं, उन्हें जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग शीघ्र ही विशेष जागरूकता अभियान छेड़ेगा। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों और आशा कार्यकर्ताओं की मदद ली जाएगी जो घर-घर पहुंच कर लोगों को दूसरी डोज के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

...
दूसरी डोज लेने से चूक रहे मंडी जिले के लोग
मंडी जिले में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद 84 दिन पूरे होने पर भी लोग दूसरी डोज लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। जिले को कोरोनामुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारी गांव-गांव पहुंच कर लोगों की सैंपलिंग में जुटे हैं। कोरोना नियमों के बारे लोगों को सचेत कर रहे हैं।
...
अभी तक 50 फीसदी लोगों को दूसरी डोज लगाई है। 84 दिन पूरे होने पर लोग दूसरी डोज लगवाने आगे नहीं आ रहे। चुनावी माहौल को देखते हुए दो सप्ताह बहुत ही संवेदनशील हैं। ऐसे में लोगों को सचेत रहना होगा। जनता से आह्वान है कि अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में पहुंच कर दूसरी डोज जरूर लगवाएं।
विज्ञापन

-डॉ. देवेंद्र शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें