फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 15 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जिलेभर में कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

अकेले सरकाघाट क्षेत्र में 11 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें दो बच्चे भी संक्रमित आए हैं। 74 वर्षीय मंडी निवासी बुजुर्ग की सोमवार रात को कोविड अस्पताल नेरचौक में मौत हो गई। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज नेरचौक में जिलेभर से लिए गए 297 सैंपल की जांच की गई।
विज्ञापन

इनमें 15 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। लोग अब भी कोरोना को हल्के में ले रहे हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि कोरोना नियमों का कड़ाई से पालन करें। दूसरी डोज अवश्य लगवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें