फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐथलेटिक सेंटर में अब खिलाड़ियों की प्रतिभा के आधार पर ही होगा चयन

विज्ञापन
ऐथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर में अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर में अब खिलाड़ियों की प्रतिभा के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए 20 मई से जिला मंडी, कांगड़ा, कुल्लू के खिलाड़ियों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें तय समय में1600 मीटर दौड़ पूरी करने वाले प्रतिभागियों को ही एथलेटिक सेंटर में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

इसके लिए खेल प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर की अगुवाई में एक कमेटी का गठन किया गया है। खिलाड़ियों को अपनी खेल भावना और बेहतर प्रदर्शन के लिए खेल उत्थान समिति के पास पंजीकरण भी जरूरी किया गया है। इसके लिए प्रति माह 100 रुपये का शुल्क खिलाड़ियों को अदा करना पड़ेगा।
इसके बाद ही उन्हें एथलेटिक और भारतीय सेना में चयन के लिए प्रशिक्षण मिलेगा। एथलेटिक सेंटर में इन दिनों करीब 400 खिलाड़ी खेल प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं, जिन्हें खेल प्रतिभा को निखारने के लिए न केवल आधुनिक जिम सुविधा बल्कि राष्ट्रीय स्तर की खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर और जिला प्रशासन के माध्यम से आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। एथलेटिक सेंटर में खिलाड़ियों को दिए जा रहे गुणवत्ता पूर्वक खेल प्रशिक्षण को देखते हुए यहां पर उमड़ रही खिलाड़ियों की बेहताशा भीड़ को देखते हुए ट्रायल प्रक्रिया में 1600 मीटर की दौड़ निर्धारित समय में पूरी करने की अनिवार्यता शामिल कर दी गई है। खेल उत्थान समिति के अध्यक्ष और एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि एथलेटिक सेंटर में खेलों के सर्वांगीण विकास के लिए खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा, प्रदर्शन से लेकर उनके साक्षात्कार की तमाम औपचारिकताओं और पंजीकरण के बाद ही खेल प्रशिक्षण की सुविधा का लाभ मिल पाएगा।
विज्ञापन

एथलेटिक कोच गोपाल ठाकुर ने बताया कि 20 मई से शुरू खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया में करीब 100 खिलाड़ियों का चयन ही संभव होगा। इसके लिए खिलाड़ियों को आयु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो के अलावा 1600 मीटर की दौड़ तय समय में पूरी करनी होगी। वहीं, खेल उत्थान समिति के पास पंजीकरण भी जरूरी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें