एनएच 003 पर धर्मपुर के कैंची मोड़ के पास पहाड़ी से गिरा मलबा। संवाद
- फोटो : किसान समाधान दिवस में किसान को प्रमाण पत्र देते सीडीओ शत्रोहन वैश्य, उप निदेशक कृषि एसपी सिंह। स्त्रोत: विभाग
जेसीबी की मदद से सड़क से मलबा हटाकर यातायात बहाल किया
धर्मपुर में मूसलाधार बारिश से बढ़ा नदी-नालों का जलस्तर
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल में दो दिन से जारी मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। कई जगह मलबा और पत्थर सड़क पर आने से यातायात बाधित हुआ। एनएच-003 पर नाले में उफान आने से धर्मपुर रेस्ट हाउस के पास यातायात ठप हो गया। वहीं, कैंची मोड़ के पास पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से बुधवार सुबह करीब दो घंटे वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
सूचना मिलते ही एनएच निर्माण कंपनी और लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से सड़क से मलबा हटाकर यातायात बहाल किया गया। बारिश के कारण क्षेत्र की कुछ संपर्क सड़कें भी प्रभावित हुईं। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी और मशीनरी संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहे। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले स्थानों के समीप न जाने की अपील की है।
एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने एनएच निर्माण कंपनी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़क बाधित होने की सूचना मिलते ही मशीनरी मौके पर भेजकर यातायात बहाल किया जाए।