फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ स्पर्धा में नेहा, पारस रहे अव्वल

विज्ञापन
एमएलएसएम कॉलेज में दौड़ स्पर्धा में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने सुंदरनगर के एमएलएसएम कॉलेज में दौड़ और हैंडबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। लड़कियों के वरिष्ठ वर्ग में दौड़ स्पर्धा में नेहा, दीपिका और शिवानी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग में अवंतिका पहले, श्रेया दूसरे और रिशिका तीसरे स्थान पर रही। लड़कों के वरिष्ठ वर्ग में पारस पहले, अभिषेक दूसरे और अनिरुद्ध तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 में अभिषेक, प्रियांशु एवं सावन तथा अंडर-12 वर्ग में प्रद्यूमन, ओम और अग्रसेन ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
हैंडबाल स्पर्धा में कॉलेज की दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मैच बराबरी पर छूटा। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी कौशल ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। जिला खेल अधिकारी नरेश कुमार ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्यातिथि और अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों ने मेजर ध्यान चंद की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. सीपी कौशल ने कहा कि पद्म भूषण मेजर ध्यान चंद के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वे खेल को खेल की भावना से खेलें। इस मौके पर प्रो. अनिल गुलेरिया, लोकेश शर्मा, हैंडबाल प्रशिक्षक अशोक गौतम, डेजू रतन, विक्रम बिष्ट, जगदीश नायक, क्रिकेट कोच अजय राय, दिव्या प्रकाश, पंकज और उमेश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें