फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के इकलौते बेटे की हत्या से गहरे सदमें में परिवार, रिश्तेदारों ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर के दरकोटी में युवक दिनेश की हत्या से घर का इकलौता चिराग बुझ गया है। इससे मां-बाप और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। ढाई महीने की बच्ची से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। बताया जा रहा है कि शराब का सेवन मौत की वजह बनी है। हल्की सी नोकझोंक ने बदले की ऐसी भावना जागृत कर दी कि एक युवक की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

दिनेश निवासी डुघ की पत्नी प्रिया हत्या की वारदात से गहरे सदमे में है। उसका रो-रो कर बुरा हाल है। दिनेश के पिता रमेश चंद और माता शारदा देवी भी इकलौते बेटे की हत्या से स्तब्ध हैं।
दिनेश की हत्या से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस थाने और अस्पताल परिसर में गहरा रोष व्यक्त किया। हत्या में शामिल कुछ अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने के लिए पुलिस के उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। पहले तो शव लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस के पहरे में शव का अंतिम संस्कार हुआ। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि वह इस मामले में सख्त कार्रवाई अमल में लाएंगे। बताया जा रहा है कि मारपीट की वारदात से पहले दोनों पक्षों ने शादी समारोह में सामूहिक तौर पर शराब से सेवन की महफिल सजाई थी।
....
आठ-दस युवकों ने किया हमला
प्रत्यक्षदर्शी एवं वारदात में घायल सुनील कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दोस्त की शादी के जश्न में दोनों पक्ष सामूहिक तौर पर मौजूद थे। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पहले शादी वाले घर में युवक आपस में उलझ पड़े और फिर घर जाते समय जंगल के नजदीक घात लगाए बैठे आठ से दस युवकों ने जानलेवा हमला बोल दिया।
सुनील कुमार ने बताया कि उनके सिर और नाक में डंडे का जब प्रहार हुआ तो वह बेसुध होकर गिर पड़े थे। होश आने के बाद जब अपने साथियों की तलाश की तो दिनेश कुमार का शव नाले में पत्थरों के नीचे दबा हुआ मिला। वारदात में घायल मोहित ने पुलिस को बताया कि नुकीली कीलों के डंडे से प्रहार किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें