फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब राज्य की तर्ज पर बढ़ाया जाए चिकित्सा भत्ता

विज्ञापन
मंडी में विद्युत कर्मचारी पैंशनर फोरम के सलाना समारोह में भाग लेते सदस्य। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम ने राज्यस्तरीय पेंशनर दिवस समारोह में सरकार से मेडिकल भत्ता पंजाब की तर्ज पर बढ़ाने का आग्रह किया। लंबित महंगाई भत्ते की किस्तें तुरंत जारी करने और 5, 10 और 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी मूल पेंशन में, 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी करने पर पेंशन अलाउंस को 01-04-2017 से लागू करने की मांग उठी।
विज्ञापन

इसके अलावा विचाराधीन पेंशन, पारिवारिक पेंशन, ग्रेच्युटी तथा संबंधित मुद्दे शीघ्र निपटाने, पुरानी पेंशन की बहाली, मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध करवाने की मांग उठाई। शुक्रवार को माता भीमाकाली मंदिर भ्यूली में समारोह की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष एएस गुप्ता ने की।
इस मौके पर सर्वप्रथम 80 वर्ष आयु पार कर चुके वरिष्ठ सहयोगियों को माला, हिमाचली टोपी और शाल पहनाकर सम्मानित किया। इसके पश्चात फोरम के महामंत्री चंद्र सिंह मंडयाल ने फोरम के क्रियाकलापों से अवगत करवाया। इस मौके पर प्रबंधक बोर्ड से आग्रह किया कि छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को बिजली बोर्ड के पेंशनरों के लिए लागू किया जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर बोर्ड प्रबंधक वर्ग को पेंशनरों की विभिन्न मांगों से संबंधित 15 सूत्रीय एक मांगपत्र जारी किया तथा इन मांगों को पूरा करने कर आग्रह किया। इस मौके पर सम्मेलन में केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों सहित प्रदेश के सभी जिलों के प्रधान एवं सचिवों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें