मंडी की नगवाईं पाठशाला में संपन्न हुई खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्यातिथि को मार्चपास्ट की सलामी
- फोटो : Mandi
नगवाईं (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगवाईं में लड़कों की अंडर-19 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। समापन अवसर पर ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता, उपविजेताओं को सम्मानित किया।
स्कूल के प्रधानाचार्य रहमत अली ने बताया कि वॉलीबाल स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दयोरी ने विजेता का खिताब हासिल किया। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाउ-पनाउ उपविजेता रहा। खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालू विजेता जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगवाईं उपविजेता रहा। बैडमिंटन में शिवाबदार प्रथम, बालू द्वितीय, योग में नाउ स्कूल प्रथम और राजकीय उच्च पाठशाला बांदल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
शतरंज में शिवाबदार ने पहला, बादल ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी और एकल गीत में पनारसा स्कूल प्रथम रहा। नगवाईं ने दूसरा स्थान हासिल किया। समूहगान एवं एकांकी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगवाईं ने कब्जा किया। लोकनृत्य में नगवाईं विजेता रहा। भाषण प्रतियोगिता में शिवाबदार एवं वाद्ययंत्र स्पर्धा में कोटस्नोर स्कूल की टीम विजेता रही। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य रहमत अली, एसएमसी प्रधान भावना शर्मा, बालू के प्रधानाचार्य मुरारी ठाकुर समेत कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद