मंडी में सरदार पटेल विश्वविद्यालय और लद्दाख विश्वविद्यालय के कुलपति एमओयू साइन करते हुए।
- फोटो : Mandi
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी और लद्दाख विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अब साथ मिलकर शिक्षण और शोध को बढ़ावा देंगे। साथ पढ़ सकेंगे और समृद्ध संस्कृति को पहचान सकेंगे।
शुक्रवार को सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति प्रो. सीएल चंदन और लद्दाख विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसके मेहता ने समझौता ज्ञापन में हस्ताक्षर किए हैं। इसमें दोनों विश्वविद्यालय अनुसंधान, शिक्षण और परामर्श में एक दूसरे की मदद करेंगे।
विभिन्न संकाय और छात्र-छात्राएं एक दूसरे विश्वविद्यालयों का दौरा करेंगे। स्नातकोत्तर और पीएचडी का संयुक्त पर्यवेक्षण भी संभव होगा। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति प्रो. चंदन ने कहा कि इस तरह के एमओयू समय की जरूरत हैं।
लद्दाख विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मेहता ने कहा कि इससे विद्यार्थी एक दूसरे की संस्कृति को पहचान सकेंगे। इस मौकेे पर विश्वविद्यालय मंडी के अकादमिक मामलों के डीन दीपक पठानिया और प्रो वाइस चांसलर अनुपमा सिंह भी मौजूद रहे। संवाद