सराज के शिकावरी में विकासात्मक योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : Mandi
थुनाग (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के शिकावरी में देव विष्णु मतलोड़ा मंदिर में पूजा-अर्चना की।
उन्होंने लोगों को उनके घरद्वार के निकट बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए शिकावरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की। ग्राम पंचायत शिकावरी में 5.12 करोड़ की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि होगी।
प्रदेश की देव संस्कृति न केवल अद्वितीय है, बल्कि प्रदेश के लोगों के जीवन में इसका बहुत प्रभाव है। मुख्यमंत्री ने मंडी जिले की थुनाग तहसील के शिकावरी में आठ करोड़ से अधिक लागत की पांच विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। इस दौरान सीडी सहकारी कल्याण सभा के अध्यक्ष कमल राणा ने मुख्यमंत्री और अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ. साधना ठाकुर और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
......
ये योजनाएं जनता को समर्पित
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ग्राम पंचायत शिकावरी में उठाऊ सिंचाई योजना, एलओपी शिकावरी में 66 लाख रुपये से जलापूर्ति योजना के संवर्द्धन और शिकावरी में 1.05 करोड़ से निर्मित जल शक्ति विभाग के निरीक्षण कुटीर का लोकार्पण किया। उन्होंने जल शक्ति निरीक्षण कुटीर के परिसर में देवदार का पौधा रोपा।
...
ये शिलान्यास किए
सीएम ने शिकावरी गांव के खेड़ी में बाखली खड्ड पर 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 35 मीटर स्पेन जीप योग्य पुल और रत्ती धार में 39 लाख रुपये से निर्मित होने वाले पंचायत सामुदायिक केंद्र लेहथाच का शिलान्यास किया।