फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामले सुलझाने हैं तो 14 को अदालतों में आएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले के सभी न्यायालयों में 14 मई को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। इनमें विभिन्न मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर होगा।
विज्ञापन

न्यायालय में दायर न हुए मामलों का भी निपटारा किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी के सचिव सूर्य प्रकाश ने बताया कि लोक अदालतों में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट मामले, मोटर दुर्घटना केस, बीमा संबंधी मामले, वैवाहिक मतभेद, दीवानी मामले, आपराधिक कंपाउंडिंग मामलों के साथ-साथ अन्य किसी भी श्रेणी के मामले निपटाए जाएंगे।
विज्ञापन

यदि कोई इच्छुक व्यक्ति लोक अदालत में अपने मामलों का निपटारा करवाना चाहता है, तो वह 14 मई से पहले मंडी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में सादे कागज पर आवेदन कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235428 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें