फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों को अटके पैसे जल्द मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले में मनरेगा के 300 से अधिक विकास कार्यों को अब गति मिलने वाली है। जिले को केंद्र सरकार ने मनरेगा सामग्री और लेबर कंपोनेंट के लिए 40.30 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इससे जिले में रुके पड़े विकास कार्य पूरे हो सकेंगे।
विज्ञापन

नवंबर के बाद मनरेगा के तहत लेबर कंपोनेंट और सामग्री के लिए केंद्र से बजट नहीं मिला था। इस कारण मनरेगा कार्य ठप पड़ गए थे। प्रदेश सरकार की ओर से मामला केंद्र से उठाए जाने के बाद केंद्र ने बजट की पहली किस्त 100 करोड़ रुपये जारी की।
इसमें मंडी जिला को 40.30 करोड़ मिले हैं। यह पैसा सीधे मनरेगा कामगारों और जिन ठेकेदारों ने काम किया है उनके बिलों के हिसाब से खाते में जाएगा। बजट के जारी होने के साथ ही संबंधित खंड कार्यालयों की ओर से इसे अपनी-अपनी पंचायतों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

इस बारे में परियोजना निदेशक डीआरडीए मंडी नवनीत शर्मा ने कहा कि अब बजट आने के बाद मनरेगा कार्यों में तेजी आएगी। मंडी जिले को 40.30 करोड़ रुपये मिले हैं। 13 विकास खंडों में मंडी सदर, बल्ह, सुंदरनगर, गोपालपुर, धर्मपुर, द्रंग, चौंतड़ा, सराज, गोहर, करसोग, बालीचौकी, निहरी और धनोटू हैं। खंड कार्यालयों से संबंधित पंचायतों को यह बजट जारी होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें