फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में 15 संस्थाओं को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सामुदायिक भवन में नगर परिषद ने सामाजिक संस्था सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें स्थानीय विधायक राकेश जम्वाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने 15 संस्थाओं को स्मृतिचिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह में हिमालयन ब्लड डोनर, आश्रय फाउंडेशन, प्रेस क्लब सुंदरनगर, साकार सोसायटी, नई दिशा नई सोच, वुमन क्लब सुंदरनगर, आर्ट ऑफ लिविंग, मोक्ष धाम सुंदरनगर, कल्याण गो सदन, असहाय सेवा समिति, अस्पताल वेलफेयर सोसायटी, सुकेत सीनियर सिटीजन होम, व्यापार मंडल सुंदरनगर एवं कॉलोनी को सम्मानित किया।
मुख्यातिथि राकेश जम्वाल ने कहा कि नगर परिषद का यह कार्यक्रम सामाजिक कार्य में जुटी संस्थाओं को बेहतर कार्य करने के लि प्रेरित करेगा। कहा कि आलोचना से निराश नहीं होना चाहिए यह हमें अपने लक्ष्य को हासिल करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने विधायक एवं एसडीएम धर्मेश रामोत्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, एसडीएम धर्मेश रामोत्रा, नगर परिषद उपाध्यक्ष रक्षा धीमान, पार्षद कृष्णा देवी, कल्पना वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें