मंडी। परिवहन पेंशनर कल्याण संघ की बैठक में हर महीने की पहली तारीख को पेंशन देने की मांग उठाई गई। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ मंडी इकाई की बैठक प्रधान अनूप कुमार की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में कर्मचारियों और पेंशनरों को छठे वेतन आयोग के लाभ जल्द देने का मुद्दा उठा। इसके अलावा 60, 70 और 75 वर्ष पूरे कर चुके पेंशनरों को 5, 10 और 15 फीसदी भत्ता जारी करने की मांग उठाई। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कहा कि समय पर पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
निगम प्रबंधन इस पर चुप्पी साधे बैठा है। पेंशनरों ने कहा कि अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी तो उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
8 मई को शिमला सचिवालय में प्रदेशस्तरीय धरना-प्रदर्शन का समर्थन किया जाएगा। बैठक में रोशनलाल, सुभाष चंद, पवन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद