फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से मिलकर चलें नेता : प्रतिभा

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह का स्वागत करते कांग्रेसी। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने जोगिंद्रनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश दिया। कहा कि जिस उत्साह के साथ लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ कांग्रेस प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत दिलाया, उसी जोश के साथ विधानसभा चुनाव में भी कार्य करें।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर के सभी दिग्गज कांग्रेस नेताओं से कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया। भाजपा की प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि लगातार कर्ज लेकर सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति को खतरे में डाल रही है।
प्रदेश में महंगाई चरम पर है। विकास के बड़े-बड़े दावे खोखले साबित हुए हैं। सांसद प्रतिभा सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। कहा कि हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह का ही विकास मॉडल चलेगा।
विज्ञापन

कहा कि कांग्रेस के सरकार में सत्तासीन होते ही एनपीएस कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम से लाभान्वित किया जाएगा। आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए भी नीति बनेगी। ब्लॉक कार्यकारिणी ने सांसद का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें