फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा के पुख्ता प्रबंध, जैमर भी लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले में 3 जुलाई को पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 14 केंद्रों में होगी। इसमें 13,768 अभ्यर्थी भाग लेंगे। मंडी के दो परीक्षा केंद्रों में लड़कियां और सुंदरनगर के 12 केंद्रों में लड़कों की परीक्षा होगी। पेपर लीक मामले में आरोपी 19 विद्यार्थी परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। जिले में यह परीक्षा 194 आरक्षी पदों के लिए आयोजित होगी। इनमें पुरुष 136, महिला 45 और पुरुष चालक 13 होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है। केंद्रों में पेपर आते ही पहरे को और कड़ा कर दिया जाएगा।
परीक्षा के प्रत्येक केंद्र पर एचपीएस स्तर के अधिकारी प्रभारी बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे और जैमर भी लगाए गए हैं। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि परीक्षा को पूरी सुरक्षा के साथ करवाने के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। शनिवार को परीक्षा केंद्रों के आसपास कोचिंग सेंटरों और होटलों पर दबिश दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

...
परीक्षा केंद्र और परीक्षार्थी
मंडी में वल्लभ डिग्री कॉलेज और संस्कृति सदन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों केंद्रों में 2,440 लड़कियां परीक्षा देंगी।
सुंदरनगर में जवाहर लाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर, सिरड़ा कॉलेज नौलखा, डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदरनगर, महावीर पब्लिक स्कूल सुंदरनगर, पॉलिटेक्निकल कॉलेज सुंदरनगर, एंजल पब्लिक स्कूल सुंदरनगर, डेंटल कॉलेज, महादेव स्कूल, मॉडल पब्लिक स्कूल बीबीएमबी सुंदरनगर, बाल स्कूल सुंदरनगर, बीएसएल स्कूल, कन्या स्कूल सुंदरनगर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 11,328 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
...
परीक्षा केंद्र पर 9 बजे पहुंचना जरूरी
परीक्षा दोपहर 12 बजे शुरू होगी लेकिन परीक्षार्थियों को तीन घंटे पहले यानी 9 बजे बुलाया गया है। अभ्यर्थियों को कॉल लेटर, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, पहचानपत्र, क्लिप बोर्ड, नीला या काला बाल पेन, फेस मास्क, पानी की बोतल साथ लानी होगी।
किसी भी अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, केलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन, हेल्थ बैंड, स्लाइड रुल, अलार्म क्लॉक, डाटा स्थानांतरण करने वाला उपकरण, बैग, किताब और मैगजीन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें