फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवादी महिला समिति चलाएगी हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
मंडी में आयोजित अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के राज्य सम्मेलन में महिलाओं को संबोधित करतीं रा? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की प्रदेश इकाई ने दूसरे दिन रविवार को महिला हिंसा, अग्निपथ योजना, मनरेगा, स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी, नशा निवारण, बेरोजगारी तथा महंगाई पर मंथन किया। इस दौरान प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

निर्णय लिया कि इन मुद्दों को लेकर पूरे हिमाचल में जनवादी महिला समिति हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी। इसमें 50,000 हस्ताक्षर करवाकर दस्तावेज को राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। मंडी के तारा चंद भवन में आयोजित दो दिवसीय राज्य सम्मेलन में राज्य उपाध्यक्ष डॉ. वीना वैद्य और राज्य सचिव फालमा चौहान ने तीन वर्षीय रिपोर्ट प्रस्तुत कर वित्त वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।
राष्ट्रीय महासचिव मरियम धवले एवं राज्य प्रभारी मंजीत राठी ने हिमाचल में महिला आंदोलन को मजबूत बनाने पर बल दिया। इस दौरान 19 सदस्यीय राज्य कमेटी का चयन किया गया। इसमें डॉ. रीना सिंह को दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

फालमा चौहान को दूसरी बार राज्य सचिव, सोनिया शुबरबाल कोषाध्यक्ष, संतोष कपूर, डॉ. वीना वैद्य उपाध्यक्ष, जयवंती, ममता नेगी और सीमा चौहान को राज्य सहसचिव चुना गया। सदस्यों में पार्वती, सुनीता, रीना, प्रोमिला, अनुराधा, गरिमा, सुषमा, मीना आदि को चुना गया। इस दौरान जनवरी 2023 में केरल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर छह सदस्यों के प्रस्ताव को पारित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें