फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशाल का सात साल बाद हुआ टिकट का सपना पूरा

विज्ञापन
मंडी में बीजेपी उम्मीदवार ब्रिगेडियेर खुशाल ठाकुर नामांकन भरते हुए संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। संसदीय उपचुनाव में कांग्रेस की मजबूत प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के खिलाफ भाजपा ने सैनिक कार्ड चला है। संसदीय क्षेत्र में 45 हजार सैनिक परिवारों के करीब दो लाख मतदाता हैं। ऐसे में भाजपा सियासी संतुलन साधने की पूरी कोशिश की है।
विज्ञापन

इससे पहले भी तीन दफा चुनावों में बिग्रेडियर का नाम टिकट पैनल में शामिल हुआ था। ऐन मौके पर भाजपा से उन्हें मायूसी मिलती रही। सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत के बाद उपचुनावों में उनकी किस्मत पलटी। वह भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है। 2014 से टिकट का इंतजार कर रहे खुशाल को सात साल बाद 2021 में टिकट मिल पाया है। बता दें कि वर्ष 2014 में मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पैनल में नामांकित हुए लेकिन निराश रहे। 2017 में द्रंग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पैनल में नामांकित हुए पर टिकट छिटक गया। 2019 में मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पैनल से बाहर होकर कवरिंग प्रत्याशी के रूप में संतोष करना पड़ा। इसको लेकर पूर्व सैनिकों में बगावत के सुर भी मुखर हुए लेकिन भाजपा ने स्थिति को संभाल लिया।
खुशाल ने कारगिल हीरो बनकर नाम कमाया। सैन्य जीवन में उन्होंने कारगिल युद्ध में 18 ग्रिनेडियर के कमान अधिकारी के रूप में सामरिक महत्व की टाइगर हिल और तोलालिंग की चोटियों से पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ कर कब्जा किया। इसके लिए उन्हें युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। 2000 में सियरा लियोन में विद्रोहियों के चंगुल में विषम परिस्थितियों में फंसे 234 शांति सैनिकों को मुक्त करवाया। उत्थान का कार्य, स्कूलों, कॉलेजों, संस्थानों और कार्यक्रमों में युवाओं को वे राष्ट्र सेवा को लेकर मोटिवेशनल स्पीच देते रहे हैं। उनके परिवार में पत्नी (गृहिणी), बेटा (सेना में ले. कर्नल) और बेटी चिकित्सक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें