नगवाईं स्कूल में आयोजित टिंकरिंग फेस्ट में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता ट्रॉफी के साथ।
- फोटो : Mandi
नगवाईं (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगवाईं में अटल टिंकरिंग फेस्ट मनाया गया। कार्यक्रम में मंडी और कुल्लू जिले के स्कूलों ने भाग लिया। इसमें स्नोर वैली स्कूल बजौर, राजकीय उच्च पाठशाला भमसोई, सरस्वती विद्या मंदिर नगवाईं, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालू तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगवाईं के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रहमत अली ने किया था। समापन अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें पौधरोपण, प्रश्नमंच प्रतियोगिता, मॉडल प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता शामिल है।
प्रश्न मंच प्रतियोगिता में स्नोर वैली विद्यालय की खुशबू और अभिलाषा ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगवाईं की सुनैना और पल्लवी दूसरे स्थान पर रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में नगवाईं की वंशिका प्रथम, वंश द्वितीय तथा दीक्षा ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। मॉडल प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगवाईं की पायल ने जीत दर्ज की।
इस मौके पर मुख्य अतिथि अशोक शर्मा ने विद्यार्थियों को अटल टिंकरिंग लैब का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि बच्चे इस लैब से नए इनोवेशन के बारे में सीख रहे हैं। उन्होंने बच्चों को अटल लैब के बारे में विस्तार से बताया कि यह उनके कॅरियर निर्माण में किस तरह सहायक है। इस अवसर पर चलौहटी की प्रधानाचार्य बंदना चड्ढा, पंकज वर्मा सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे।