फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जीवन यादव दूसरी बार बने पीटीएफ के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ खंड सलवाहन की चुनी गई कार्यकारिणी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बग्गी (मंडी)। प्राथमिक शिक्षक संघ (पीटीएफ) खंड सलवाहन के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुए। चुनाव पर्यवेक्षक रामकृष्ण, देवेंद्र सैनी और लीलाधर की देख-देख में हुए चुनाव में पूरी कार्यकारिणी चुनी गई। इसमें जीवन लाल यादव लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बने। प्यार चंद को उपाध्यक्ष तथा सुरेश भारद्वाज को महासचिव का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन

टेकचंद कोषाध्यक्ष, नरेंद्र को महालेखाकार जबकि तरुण सैनी को मुख्य संरक्षक बनाया गया। इसके साथ ही महिला विंग का भी गठन किया गया जिसमें राधा को अध्यक्ष और ममता को महासचिव चुना। अध्यक्ष जीवन लाल यादव ने प्राथमिक शिक्षक संघ का दायित्व सौंपने के लिए सभी शिक्षकों और प्राथमिक शिक्षक संघ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया। कहा कि वह सभी को विश्वास में लेकर संगठन के लिए काम करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें