फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रधान पर भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। करसोग क्षेत्र की ठाकुर ठाणा पंचायत में विकास कार्यों में हुए भ्रष्टाचार को लेकर किसान सभा की करसोग इकाई का प्रतिनिधिमंडल उपाध्यक्ष पूरन ठाकुर की अध्यक्षता में उपायुक्त अपूर्व देवगन से मिला।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जांच में भ्रष्टाचार की पुष्टि होने के बावजूद प्रधान पर अब तक कोई कार्रवाई न होने से जनता में भारी रोष है। खंड अधिकारी की रिपोर्ट में धांधली का खुलासा हो चुका है। लोगों ने प्रधान के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। कहा कि यदि 15 जुलाई तक पारदर्शिता के साथ कार्रवाई नहीं हुई तो जनआंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर किसान सभा के जोगिंदर वालिया, पन्ना लाल ठाकुर, कौल राम, मंगत राम, बुद्धि राम, पूर्ण चंद, नित्यानंद, लीलाधर आदि उपस्थित रहे। उपायुक्त मंडी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें