फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहलीधार में जीप खाई में गिरी, चालक की मौत

विज्ञापन
सराज क्षेत्र के थुनाग स्थित थाच बहलीधार स्थान पर खाई में गिरने से क्षतिग्रस्त हुई जीप। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। थुनाग तहसील की बहलीधार पंचायत में एक जीप के गहरी खाई में लुढ़क जाने से चालक की मौके पर मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल थुनाग अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान 37 वर्षीय कुलदीप पुत्र जगत राम गांव बुराला तहसील थुनाग के रूप में हुई है। घायल की पहचान 42 वर्षीय घनश्याम लाल पुत्र लुहारू राम निवासी थाच के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सोमवार देररात दोनों जीप में सवार होकर थुनाग से थाच के लिए जा रहे थे। थाच बहलीधार स्कूल के पास जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें जीप चालक कुलदीप ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया और घनश्याम बुरी तरह घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बचाव कार्य के लिए भागे लेकिन चालक ने दम तोड़ दिया था। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को थुनाग अस्पताल भेज दिया है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस हादसों के कारणों की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें