बैठक- झारखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं मंडी जिला सह पर्यवेक्षक राजेश ठाकुर सुबह 10:00 बजे सुंदरनगर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
-
बैठक- सरकाघाट उपमंडल के तहत माता अवाहदेवी मंदिर परिसर में पूर्वाह्न 11:00 बजे मंदिर की आम सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें मंदिर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
-
समारोह- बल्ह क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगला में पूर्वाह्न 11:00 बजे स्कूल का वार्षिक समारोह आयोजित किया जाएगा।
-
काम की बात
बिजली बंद- विद्युत उपमंडल सुंदरनगर के तहत पुराना बाजार अनुभाग में 11 केवी फीडर पर विद्युत अवरोध (शटडाउन) किया जाएगा। इस वजह से सुबह 10 बजे से काम समाप्ति तक रोपा, हमसफर, पुराना बाजार, नया बाज़ार, बीएसएनएल एक्सचेंज, नया बस स्टैंड, हनेटी, खरीड़ी, स्वार, करनोडी, पुराना बाजार सहित आस पास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी।
ओपीडी- नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में सुबह एमओ डॉ. विजय, सायं के एमओ डॉ. अनु और रात्रि में एमओ डॉ. विवेक आपातकालीन ओपीडी में सेवारत रहेंगे।
सरकाघाट- नागरिक अस्पताल सरकाघाट में सुबह स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अश्विन ज्योति, रात्रि में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भुवनेश पंत आपातकालीन ओपीडी में सेवारत रहेंगे।