फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की रोकथाम के लिए होना होगा एकजुट : अमर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर के एसडीएम ने सावल स्कूल में विद्यार्थियों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर के अति दुर्गम क्षेत्र की ग्राम पंचायत जरल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सावल में शनिवार को एसडीएम अमर नेगी ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं, कक्षाओं की स्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति तथा छात्रों की पढ़ाई-लिखाई का जायजा लिया।
अमर नेगी ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर बच्चों से पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे। उन्होंने छात्रों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया तथा शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर की स्वच्छता, पेयजल, शौचालय तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की। इसमें आवश्यक सुधार करने केलिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि आजकल चिट्टा तथा अन्य नशे में युवा पीढ़ी फंसती जा रही है और उससे बचने के लिए हम सबको एकजुट होकर आगे आना होगा। नशे के प्रचलन को रोकने तथा नशे का आदान-प्रदान करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन कड़ी कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने खुशी जताई कि सावल विद्यालय की 11वीं कक्षा की संजना और साक्षी ने राजस्थान में आयोजित नेशनल लेवल टूर्नामेंट में ग्रेपलिंग स्पर्धा में स्वर्ण और कांस्य पदक हासिल किया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बताया कि कक्षा प्रथम से पांचवीं तक 32 तथा छठी से 12वीं तक 98 छात्र-छात्राएं यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें