फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहर बस स्टैंड में अवैध कब्जधारी पर चला प्रशासन का डंडा

विज्ञापन
गोहर बाजार में बस स्टैंड के पास अवैध निर्माण को गिराते लोनिवि कर्मचारी और जेसीबी मशीन। संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। बस स्टैंड गोहर पर प्रशासन ने जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। इस कार्रवाई से लोगों को रोजाना लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

तहसीलदार गोहर कृष्ण कुमार ठाकुर ने बताया कि अवैध कब्जाधारी लंबे समय से बस स्टैंड के साथ बने जल शक्ति विभाग के हैंडपंप पर कुंडली मारे बैठा था। तहसीलदार के नेतृत्व में अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। अचानक हुई कार्रवाई से कस्बे के अन्य दुकानदारों और मकान मालिकों में हड़कंप मच गया है।
जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता नूर अहमद ने बताया कि दुकानदार ने सड़क किनारे विभाग के हैंडपंप पर अवैध कब्जा किया था। लोगों की बार-बार शिकायत पर प्रशासन को यह कदम उठाना पड़ा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रमेश सिंह खालसा ने बताया की गोहर बाजार में अभी और भी अवैध कब्जाधारी हैं, जिन पर कार्रवाई शेष है। विभाग के पास शिकायत मिलने पर शीघ्र ही दूसरे लोगों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें