फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीए की किस्तें जारी करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड पेंशनर फोरम सदर यूनिट मंडी की बैठक में सरकार से महंगाई भत्ते की किस्तें जारी करने का आग्रह किया गया। बैठक वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद सभागार में वरिष्ठ उपप्रधान सतीश शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को हुई।
विज्ञापन

इस दौरान छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को जल्द लागू करने तथा प्रस्तावित बिजली संशोधन विधेयक 2021 को लागू न करने का आग्रह किया। बैठक में कम्युटेशन की राशि की अदायगी समय पर करने और 5, 10 और 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी मूल पेंशन में 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी करने की भी सरकार से मांग उठाई। बैठक में सर्व प्रथम संत राम शर्मा अनुभाग अधिकारी सकरोहा, यादविंद्र कुमार शर्मा अधीक्षक जेल रोड मंडी, खेम राज लाइनमैन बडाणू, परस राम फोरमैन कैहनवाल, जगत राम लाइनमैन कैहनवाल तथा खेम सिंह लाइनमैन रिवालसर के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पवन दीक्षित, सतीश शर्मा, एमपी वैद्य, डीके ठाकुर, राजेश बहल, महेंद्र सिंह, जगीर, सुभाष, चंद्र सिंह, रूप चंद, चूड़ामणी, रूप लाल, गुलाब, फांदी राम, तेजेंद्र शर्मा, टीके गुप्ता, दिनेश, कुलदीप, गोवर्धन दास, जितेंद्र, नरेंद्र, हुक्म चंद, संत राम, सुनील, लाल सिंह, परस राम, बृज लाल, टिकम राम, नरेंद्र सिंह, इंद्र सिंह, विनोद, चित्र सिंह, सेवक राम और एमपी वैद्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें