फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में 150 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में रविवार को विवेकानंद मेडिकल इंस्टीट्यूट की ओर से एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

शिविर के मुख्य आयोजक दमनदीप सिंह और डॉ. संजीव सांबयाल ने बताया कि मेडिसिन, गायनी, हड्डी रोग और आंखों की गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए मरीजों को शहर से बाहर दौड़ लगानी पड़ती थी। उपमंडलीय अस्पताल में भी मेडिसिन और गायनी की गंभीर बीमारियों के उपचार की सुविधा न मिलने से मरीजों का मर्ज बढ़ जाता है।
रविवार को स्वास्थ्य शिविर में विवेकानंद मेडिकल इंस्टीट्यूट के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने करीब डेढ़ सौ मरीजों की जांच की। गायनी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. मेघना ने 35 महिलाओं का उपचार किया। मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अबदेश तोमर ने 41 मरीजों को राहत पहुंचाई।
विज्ञापन

आंख की गंभीर बीमारियों से पीड़ित करीब 36 मरीजों को डॉ. निताशा ने चेक किया। हड्डियों के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. हरविंद्र देव ने भी लोगों का उपचार किया। डेंटल सर्जन डॉ. रर्वता सिंह ने 35 मरीजों का उपचार किया। इस दौरान दवाइयां भी नि:शुल्क बांटी। टेस्ट भी निशुल्क किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें