फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दायित्वों का निर्वहन करने में सरकार असफल : रजत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा प्रत्याशी रजत ठाकुर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश सरकार अपने दायित्वों का निर्वहन करने में असफल हो रही है।
विज्ञापन

कहा कि सीपीएस के मामले में वकीलों पर 6 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होना एक बड़ा वित्तीय दुरुपयोग है। रजत ठाकुर ने धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर से पूछा है कि 18 होटलों को घाटे में दिखाए जाने के पीछे की सच्चाई को स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस सरकार विकास के नाम पर केवल अपने चहेतों के निजी स्वार्थ सिद्ध करने में लगी हुई है।
जनता के हितों को ताक पर रखकर प्रदेश की संपत्तियों को बेचना और सरकारी धन का दुरुपयोग करना सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। वहीं, धर्मपुर मंडल भाजपा मीडिया प्रभारी राजीव आर्य ने कहा कि धर्मपुर भाजपा इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें