फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को आशीर्वाद देकर मूल स्थानों पर लौटे देवी-देवता

विज्ञापन
पधर किसान मेला के समापन पर पगड़ी पहन कर शोभायात्रा में शामिल होने के लिए तैयार ग्रामीण महिलाएं स? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
द्रंग (मंडी)। पांच दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला मंगलवार को शानदार समापन हुआ। जनता को आशीर्वाद देकर देवी-देवता वापिस अपने मूल स्थान में लौटे।
विज्ञापन

समापन समारोह में विधायक जवाहर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मेले में पधारे क्षेत्र के बड़ादेव सूत्रधारी ब्रह्मा समेत अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने बाद नजराना भेंट कर विदाई दी। इस मौके पर जल शक्ति विभाग विश्राम गृह डलाह से मेला स्थल तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विधायक ने मेले में विभागों की ओर से लगाई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मेला कमेटी अध्यक्ष एसडीएम संजीत सिंह ने मुख्य अतिथि को शॉल टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जवाहर ठाकुर ने कहा कि मेले और तीज त्योहार हमारी प्राचीन संस्कृति की अनमोल धरोहर है। ग्रामीण क्षेत्र में मनाए जाने वाले इन उत्सवों का अपना विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पांच दिवसीय मेले दौरान आयोजित सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार प्रकाश चंद, बीडीओ राकेश पटियाल, डीएसपी लोकेंद्र नेगी, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राजेश मोंगरा, लोक निर्माण विभाग जितेंद्र गुप्ता, सहायक अभियंता विद्युत पीसी ठाकुर, तहसील कल्याण अधिकारी जितेंद्र सैनी, पंचायत प्रधान हेमंत कुमार, उप प्रधान गोपाल, बीडीसी कविता चौहान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

पधर किसान मेला के समापन दौरान देव सूत्रधारी ब्रह्मा की पूजा अर्चना कर नजराना भेंट करते विधायक जव?- फोटो : Mandi

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें